आंखों का दर्द (PAINFUL EYE)
उपचार :
- 6 ग्राम से 10 ग्राम महात्रिफला घृत (घी) सुबह-शाम बराबर मात्रा में मिश्री को मिलाकर सेवन करने से आंखों का दर्द, आंखों का लाल होना और आंखों की सूजन आदि रोग दूर होते हैं। इसके साथ ही त्रिफला के पानी से आंखों को रोजाना 2 से 3 बार धोना भी चाहिए।
- चम्पा के फूलों को तिल के तेल में पीसकर सिर पर बांध लें और पलकों पर लेप करें। इससे आंखों का दर्द दूर हो जाता है।
- अगर आंखों में दर्द हो रहा हो तो पके धतूरे के पत्ते का रस अथवा नीम के कोमल पत्तों का रस या दोनों के पत्तों के रस को एक साथ मिलाकर दोनों कानों में डालने से आंखों का दर्द ठीक हो जाएगा।
- छिलके उतारे हुए बादाम की गिरी में एक कपूर को पीसकर आंखों में लगाने से आंखों के दुखने की स्थिति में आराम मिलता है।
- मुलहठी के काढ़े से आंखों को धोने से आंखों के रोग दूर हो जाते हैं। मुलहठी की जड़ के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाकर एक चम्मच सुबह-शाम खाने से आंखों की जलन मिटती है तथा आंखों की ज्योति बढ़ती है।