आंखों के रोहें, फूले कुकरे (GRANULAR TRACHOMA)
उपचार :
- सत्यानाशी (पीला धतूरा) को दूध घी में मिलाकर लगाने से आंखों के रोहे, फूले आदि विभिन्न रोग समाप्त हो जाते हैं।
- ममीरा को आंखों में लगाने से आंखों के बहुत से रोगों में आराम आता है।
- बरगद के 10 मिलीलीटर दूध में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग कपूर और 2 चम्मच शहद को मिलाकर आंखों में लगाने से आंखों का फूलना (सूजन) बंद होता है।
- सफेद कत्था का हल्का घोल पानी में बनाकर रखें। इस पानी की 2 से 3 बूंदों को रोजाना 3-4 बार आंखों में डालने से फूला, रोहें और कुकरे आदि आंखों के रोग समाप्त हो जाते हैं।
- चमेली के फूलों की 5-6 सफेद कोमल पंखुड़ियों को थोड़ी-सी मिश्री के साथ पीसकर आंख की फूली पर लगाने से कुछ दिनों में फूली कट जाती है।